फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bike thief arrested in kanpur

ये हैं चोरों के ‘बुलेट राजा’, जो डिजाइन मांगो, वही चुराकर लाते

Sat, 31 Dec 2016 09:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
bike thief arrested in kanpur
नौबस्ता पुलिस ने पकड़े तीन शातिर चोर, 11 बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला
ऑन डिमांड बुलेट बाइकों की चोरी कर बेचने वाले गिरोह का कानपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चोरों के पास से 11 महंगी बाइकें बरामद हुई हैं। ये सभी अपराधी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइकों की चोरी करते थे। 
विज्ञापन

कानपुर साउथ नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 11 बाइकें भी बरामद की हैं। ये बाइकें एक साल के अंदर चुराई गई थीं। ये ऑन डिमांड भी बाइक चुराते थे। मतलब ग्राहक जिस कंपनी की बाइक मांगता थे, उसी कंपनी की बाइक चुराकर देते थे। एसपी साउथ राकेश कुमार जौली ने प्रेसवार्ता कर बताया कि नौबस्ता एसआई प्रमोद कुमार राव ने सूचना मिलने पर तीनों को नौबस्ता बंबा के पास से धर दबोचा। इनमेें बांदा के अंबेडकर कालोनी हरदौली घाट निवासी प्रिंस उर्फ मंगल सिंह, सुकुल कुंआ निवासी नीरज सिंह और देवकी नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह हैं। प्रिंस और धर्मेंद्र चाचा-भतीजे हैं। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात नीरज सिंह से हुई थी। इसके बाद तीनों मिलकर बाइक चोरी करने लगे। एसपी साउथ ने बताया कि प्रिंस पहले भी बांदा से चोरी में जेल जा चुका है। तीनों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed