फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank manipulating girls and boys beaten with slippers

बैंक में लड़कियों से छेड़छाड़, चप्पलों से पिटे ये लड़के

Tue, 20 Dec 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
bank manipulating girls and boys beaten with slippers
छेड़खानी का आरोप लगाकर युवक को चप्पलों से पीटती महिला - फोटो : अमर उजाला
औरैया के बेला कस्बे की सेंट्रल बैंक शाखा में लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू हो गई। ये देख महिलाओं ने दो लड़कों को पकड़ लिया और उनकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक में मंगलवार की दोपहर कैश वितरण में देरी से हंगामा के साथ ही धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान कुछ महिलाएं युवकों को खदेड़ने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, महिलाओं ने चप्पलों से युवकों को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने गए लोगों को महिलाओं ने बताया कि यह युवक उनसे छेड़खानी कर रहा था। इस पर बीच बचाव करने वाले शांत हो गए। महिलाओं ने युवकों को सड़क तक दौड़ाकर चप्पलों से पीटा। महिलाओं का आरोप था कि कुछ शोहदे लाइन में लग जाते हैं। यह महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने तक युवक भाग निकले थे। महिलाएं हंगामा काट रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अब ऐसे युवकों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed