{"_id":"5847cfff4f1c1b24344486a3","slug":"bank-consumer-injured-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह बैंकों में हिंसाः कानपुर में उपभोक्ता का सिर फटा, हमीरपुर में भयंकर बवाल-तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगह-जगह बैंकों में हिंसाः कानपुर में उपभोक्ता का सिर फटा, हमीरपुर में भयंकर बवाल-तोड़फोड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
कानपुर और हमीरपुर की बैंकों में बवाल की तस्वीरें बयां कर रही हैं हकीकत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को विभिन्न जिलों की बैंकों में हिंसा देखने को मिली। कानपुर के एक ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता का सिर बैककर्मी ने ही फोड़ दिया तो हमीरपुर की इलाहाबाद बैंक में भयंकर बवाल-तोड़फोड़ से पुलिस लगानी पड़ी।
कानपुर के मुंगीसापुर में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रुपये मांगने पहुंचे एक ग्राहक को पीट-पीटकर बैंकवालों ने जख्मी कर दिया। घायल उपभोक्ता सिर से खून बहाते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया।रिजवान ने बताया कि वह रुपये मांगने के लिये कैशियर रामचंद्र अवस्थी के पास गया था। गुस्से से आग बबूला रामचंद्र ने टोकन वाला लोहे का कटोरा उसके सिर पर दे मारा। इससे रिजवान का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस घटना के बाद बैंक में सारा लेन-देन ठप हो गया। बाकी लोगों को दो घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक में लोगों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।
उधर हमीरपुर के गहरौली गांव स्थित इलालाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तीन दिन से कैश न आने से नाराज भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित भीड़ ने बैंक के मेनगेट का ताला तोड़ दिया, यूपीएस सिस्टम और केबिल उखाड़कर मैनेजर से अभद्रता की। मैनेजर ने ताला लगाकर खुद को सुरक्षित किया।