फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attempt to rape in unnao

पेड़ से बंधी थी किशोरी, पास में नशेबाजों को देखकर दौड़े गांववाले 

Fri, 10 Nov 2017 02:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव में खेतों में काम कर रहे गांववालों ने पेड़ के पास एक किशोरी को बंधा पाया उनके पास नशे में धुत्त दो युवक खड़े थे। लड़की के शोर मचाने और गांववालों को देखकर नशेड़ी भागने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उन्नाव सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने खेत पर गई किशोरी को गांव के ही दो नशेड़ियों ने पेड़ से बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। इन्हें देखकर दोनों युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


लोगों ने किशोरी को बंधन से मुक्त कराया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पिता को मामले की जानकारी दी। पिता आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की तबियत खराब होने से चारा लेने खेत पर जा रही सफीपुर के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी का गांव के ही दो युवकों ने पीछा किया। यह उसे गांव के बाहर एक बाग में खींच ले गए। किशोरी को पेड़ से बांधकर गलत इरादे से उसके कपड़े फाड़ने लगे। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर दोनाें युवक मौके से भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल अरुण देव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed