{"_id":"5a47cfe44f1c1bd1408bfbc6","slug":"attack-on-girl-on-failure-of-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप में असफल दरिंदे ने फोड़ दी लड़की की आंख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप में असफल दरिंदे ने फोड़ दी लड़की की आंख
Sun, 31 Dec 2017 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
घायल पीड़िता को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दरिंदे से मोर्चा लेने में लड़की जिंदगीभर के लिए एक आंख की रोशनी गवां बैठी। दुष्कर्म का विरोध करने पर दबंग लड़के ने पहले तो लड़की का गला घोंटने की कोशिश की, फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी बायीं आंख (आई बॉल) बाहर की ओर लटक गई। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। नर्सिंगहोम में ड्रेसिंग के बाद घायल पीड़िता को कानपुर के हैलट रेफर किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और गंभीर चोट पहुंचाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवती की बायीं आंख की रोशनी चली गई है।
फतेहपुर औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
2 of 4
घायल पीड़िता को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते परिजन
फतेहपुर औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला करीब 15 दिन पहले झुलस गई थी। उसका कानपुर हैलट में इलाज शुरू है। युवती की बहन कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही है। घर पर तीन नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए युवती की बहन पति के साथ आई थी। शनिवार सुबह करीब छह बजे युवती शौच के लिए खेत गई थी। इस दौरान गांव निवासी पिंटू ने दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोच सुनकर आसपास की महिलाएं दौड़ीं।
लहूलुहान हालत में भर्ती कराया गया
3 of 4
घायल पीड़िता को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते परिजन
महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के पिंटू को भागते देखा। लहूलुहान हालत में युवती को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। सूचना पर पीड़िता के पिता बिंदकी कोतवाली पहुंचे। पिता की तहरीर पर आरोपी पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर घटना हुई है। आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंख में अब रोशनी नहीं आएगी
4 of 4
घायल पीड़िता को कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते परिजन
उधर, हैलट पहुंची युवती का नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरएन कुशवाहा व प्रोफेसर डॉ. आरसी गुप्ता ने इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की बायीं आंख की आई-बॉल बाहर निकल आई है। आंख की नसें भी उखड़ गई हैं। आंख में अब रोशनी नहीं आएगी। आंख में पैड लगाकर बैंडेज कर दिया गया है। 2 जनवरी को आपरेशन किया जाएगा। इस आंख की जगह पत्थर (प्लास्टिक व सिलिकॉन) की नकली आंख लगाई जाएगी। मेडिकोलीगल करने वाले डॉ. अनुराग ने बताया कि युवती के गले में चोटों, नाखूनों से खरोच के निशान हैं। इससे प्रतीत होता है कि उसकी आंख निकालने के साथ ही उसका गला घोंटने की भी कोशिश की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।