फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Army man misdeed with girl by pretending to marry

जालौन: शादी का झांसा देकर फौजी ने युवती से किया दुष्कर्म, पिता व भाई समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Nov 2020 12:08 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Army man misdeed with girl by pretending to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के माधौगढ़ में शादी का झांसा देकर फौजी और उसके पिता व भाई ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। दहेज को लेकर उससे मारपीट भी की गई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर फौजी समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 6 माह पहले एक फौजी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों की मंदिर में शादी भी हो गई।
विज्ञापन


शादी के एक माह बाद जम्मू के कटरा में तैनात फौजी अपनी ड्यूटी पर चला गया तो ससुरालियों ने बेटी पर दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आए दिन बेटी के साथ ससुराल में मारपीट करने लगे। जिसमें सास और ननद ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बेटी ने दहेज के लिए मना किया तो उसके जेठ और ससुर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। किसी तरह मंगलवार को बेटी ने पूरी बात बताई। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि युवती की तहरीर पर पति दुर्जन, जेठ सुरजन, ससुर जालिम समेत सास व ननद के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed