फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after-29-years-took-revenge-for-the-killing-of-parents

29 साल बाद लिया मां-बाप की हत्या का बदला

Thu, 28 May 2015 02:51 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 28 May 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
after-29-years-took-revenge-for-the-killing-of-parents
सगे भाइयों सिराज, फरीद और फिरोज ने ग्वालटोली में मलबा ठेकेदार मोहम्मद निजाम उर्फ गोगा का कत्ल करके 29 साल बाद अपने मां-बाप के कत्ल का बदला ले लिया। पुलिस ने बुधवार सुबह हत्याकांड के आरोपी सिराज, फरीद को गिरफ्तार कर इस हत्या का खुलासा किया। हत्यारोपियों ने बताया कि मां-बाप के कत्ल का आरोपी गोगा सुबूत के अभाव में बाइज्जत बरी हो गया था और लगातार उन लोगों की खिल्ली उड़ाता था, अपमानित करता था। वहीं इसी मामले में दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी की तलाश अभी की जा रही है।
विज्ञापन

मोहम्मद निजाम उर्फ गोगा बाबूपुरवा कालोनी गेट नंबर छह के पास रहते थे। चुन्नीगंज पीडब्लूडी कैंपस में 21 मई की शाम गोली मारकर इनकी हत्या की गई थी। बुधवार को एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइन में बताया कि हत्यारोपी सगे भाइयों सिराज और फरीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिराज ने बताया कि 1986 में जब वह पांच साल का था, तभी उसके पिता मोहम्मद रसीद की हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुख्य आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ गोगा था। बाद में गोगा ने जेल से साजिश रच कर अम्मी को भी मरवा डाला। दो साल बाद 1988 में सुबूत के अभाव में गोगा कोर्ट से बरी हो गया था। सिराज और उसके भाई खून का घूंट पीकर रह गए। इसके बाद से जब भी वे लोग गोगा के सामने पड़ते, गोगा उनकी खिल्ली उड़ाता था। बार-बार किया जाने वाला यह अपमान सहन नहीं हो रहा था। इसी लिए गोगा की हत्या की। पूरे 29 साल बाद अम्मी और अब्बू की हत्या का बदला पूरा कर पाया। पुलिस ने दोनों भाइयों से 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इन्हें चमनगंज में एक झाड़ी में छिपाकर रखा गया था। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मिली एक बाइक निजाम के तीसरे भाई फिरोज की थी। इससे उसके भी हत्या में शामिल होने का पता चला। खुलासा करने वाली टीम में एसपी ट्रैफिक लल्लन यादव, कर्नलगंज सीओ विवेक त्रिपाठी, कर्नलगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, ग्वालटोली एसओ आशीष कुमार मिश्र, परमट चौकी इंचार्ज अतुल कुमार, कर्नलगंज एसआई धर्मेंद्र सिंह, एचसीपी कमल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed