फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   active goppa hood sought protection money of one million escaped after police encounter

एक्टिव हुआ डाकू गोप्पा, मांगी एक लाख की रंगदारी, पुलिस मुठभेड़ में फरार

Mon, 24 Oct 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
active goppa hood sought protection money of one million escaped after police encounter
दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई लेकिन डाकू भागने में सफल रहे
चित्रकूट में सरैंया में बबुली कोल के बाद डाकू गोप्पा भी अपने गैंग के साथ एक्टिव हो गया है। पुलिस सुरक्षा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्माण शुरु होने के बाद खिसियाए 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा ने सोमवार को मेठ व पेटी कांटेक्टर को मोबाइल धमकी दी। इस बार कहा कि किसी भी हालत में एक लाख की पेशगी तो हर हाल में पहुंचा दे अन्यथा इसका परिणाम भयावह होगा। पुलिस मुठभेड़ में सिपाहियों को चकमा देकर डाकू गोप्पा अपने गैंग के साथ भाग गया। 
विज्ञापन

सरैंया-राजापुर मार्ग पर दो करोड़ की लागत से डामर रोड़ का निर्माण चल रहा है। जिसमें बुधवार को डाकू गोप्पा ने धावा बोलकर डेरे में मौजूद मजदूरों को पीट बीस लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पीड़ित मजदूरों ने मानिकपुर थाने में गोप्पा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देश पर पीएसी बल तैनात कराया गया। इसके बावजूद डाकू गोप्पा ने शनिवार को फोन से ठेकेदार को रंगदारी पहुंचाने धमकी दी। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरु हो गया। इससे डाकू गोप्पा ने एक सोमवार को फिर ठेकेदार को फोन से धमकी दी है। ठेकेदार कैलाश मिश्रा व मेठ अरूण पयासी ने बताया कि उनके फोन पर सुबह खुद को डाकू गोप्पा व खरदूषण बताकर धमकी दी गई है। डाकुओं ने कहा  है कि फिलहाल अभी एक लाख रूपए पेशगी के तौर पर ही भिजवा दो अन्यथा निर्माण नहीं होने देंगे। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल निर्माण कार्य सोमवार को भी जारी रहा। इस मामले में एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने अभी जानकारी नहीं दी है। फिलहाल  पीएसी टीम तैनात है। सरकारी कामकाज में डकैतों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माराचंद्रा के जाटीपुरवा जंगल में डाकू गोप्पा गैंग की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई लेकिन डाकू भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि डाकू गैंग से मुठभेड़ तो हुई लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed