फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो कारों से 60 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

दो कारों से 60 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो कारों से 60 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने गुरुवार रात इटगांव के पास दो कारों से 60 पेटी शराब और 3320 क्वार्टर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों के पास से डबल बैरल बंदूक भी मिली है। कारें चोरी की हैं और बदमाश ये शराब मध्य प्रदेश बेचने के लिए ले जा रहे थे।

फ्रेंड्स कालोनी थाने में शुक्रवार को सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कानपुर देहात की घटना को देखते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार रात प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी अपने हमराह फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मुखबिर ने दो कारों में शराब की तस्करी होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इटगांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक बोलेरो और कार को रुकने का इशारा किया तो चालकों ने गाड़ियां भगा लीं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। कार सवार तीनों लोगों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि बोलेरो सवार दो लोग भाग गए। दोनों गाड़ियाें की तलाशी में साठ पेटी शराब और 3320 क्वार्टर और यूरिया बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ कार से डबल बैरल बंदूक मिली है। कार सवार इसका लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके अलावा दोनों कार चोरी की बताईं जा रही हैं। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान इटगांव निवासी सोनू उर्फ रजनीश पुत्र प्रमोद कुमार, प्रमोद पुत्र रनवीर सिंह व भूपेंद्र उर्फ चांद पुत्र प्रमोद के रूप में हुई। इन लोगों ने भागे हुए साथियों की पहचान वैदपुरा के शिवपुरी निवासी कल्लू पुत्र महावीर, विजेंद्र उर्फ नत्थी के रूप में बताई है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत दो लाख से अधिक है। पुलिस भागे हुए दोनों आरोपियों की तलाश कर रहा है।

दो कारों से 60 पेटी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
- इटगांव के पास पुलिस ने दबोचा, डबल बैरल बंदूक भी मिली, दो बदमाश फरार
- कारें चोरी की, 3320 क्वार्टर भी मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed