फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   क्रय केंद्र पर अराजकतत्वों ने बारदाना में लगाई आग

क्रय केंद्र पर अराजकतत्वों ने बारदाना में लगाई आग

Tue, 03 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर अराजकतत्वों ने बारदाना में लगाई आग
कालपी। नगर की गल्ला मंडी में कुछ अराजकतत्वों ने क्रय केंद्र पर बारदाना में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लग गई। आग भीषण होने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक बारदाना के 2 हजार बोरे जल चुके थे। केंद्र प्रभारी ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर की गल्ला मंडी में गेंहू खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए है। इसमें 31 मार्च को प्रशासन ने गेंहू खरीद के लिए बारदाना भेजा था। बारदाना को नीलामी चबूतरा पर इकट्ठा कर रखा गया था। रविवार की रात कुछ अराकतत्वों ने मंडी में घुसकर बारदाना के चार बंडलों में मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी।
विज्ञापन


आग तेज होते ही आस पास मंडी के आस पास बने मकानों के लोग घर से बाहर आ गए और इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह तड़के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। जानकारी पाकर पहुंची दमकल ने आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक 2 हजार बोरे पूरी तरह जल चुके थे। उधर केंद्र के जिला प्रभारी शिवकुमार चौरसिया ने सूचना पर वहां जाकर स्थिति को परखा। केंद्र प्रभारी विशंभर दयाल तिवारी ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ बारदाना में आग लगाए जाने की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed