फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सुमेरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मिली गिलट की पायल दिखाते दंपति। अमर उजाला

सुमेरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मिली गिलट की पायल दिखाते दंपति। अमर उजाला

Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मिली गिलट की पायल दिखाते दंपति। अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के इचौली नायकपुरवा गांव में हुई वृद्ध की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों सहित उनके मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रास्ते से बाइक हटाने पर हुए विवाद में वृद्ध की हत्या हुई है।

कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे भी बरामद किए गए हैं। होली की दूज की देर शाम नायक पुरवा निवासी जुग्गीलाल श्रीवास का बेटा अपने घर तांगा लिए जा रहा था। उसी के मकान के पास रास्ते में पड़ोसी रामू कुटार की बाइक खड़ी थी। इसे हटाने को लेकर ही विवाद शुरू हुआ। मौके पर मौजूद जुग्गीलाल ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन


तभी रामू, उसका भाई चंद्रपाल व मामा पंचा ने लाठी डंडों से जुग्गीलाल पर हमला कर दिया। उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। जुग्गीलाल के पुत्र ने 4 मार्च को तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने सोमवार शाम इचौली रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना पर छापा मार।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मंगलवार को जेल भेजा दिया गया हैं। हत्या के दो दिन बाद ही गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार पी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये पुरस्कार दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह, उपनिरीक्षक रामदास यादव, कांस्टेबल रवींद्र सिंह, कांस्टेबल राकेश प्रजापति, कांस्टेबल प्रवीन कुमार व कांस्टेबल अनिल कुशवाहा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed