फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   75 lakh stolen from jewelery and textile showrooms

फतेहपुर: ज्वैलरी और कपड़ा शोरूम से 75 लाख की चोरी, व्यापारियों ने विरोध में बाजार किया बंद

Sat, 09 Jan 2021 08:38 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Jan 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
75 lakh stolen from jewelery and textile showrooms
जांच करती फोरेंसिक टीम व मौजूद एसपी सतपाल अंतिल - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के अमौली में ज्वैलरी और कपड़ा शोरूम में शुक्रवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नगदी और जेवरात समेत करीब 75 लाख का माल पार कर दिया। वारदात के बाद व्यापारियों ने पूरे दिन बाजार बंद रखा।
विज्ञापन


एसपी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से व्यापारियों को शांत कराया। इसके साथ ही चोरों की धरपकड़ को टीम गठित की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया है। एसपी घटनास्थल पर करीब 7 घंटे तक मौजूद रहे।
विज्ञापन


कानपुर के आंनदपुुरी निवासी नरेश ओमर का अमौली कस्बे में शोरूम है। इसके प्रथम तल पर सराफा व दूसरे पर कपड़े का कारोबार होता है। वह अपने बेटे नमन के साथ प्रतिदिन कानपुर से आते जाते हैं। पिता पुत्र शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शोरूम पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम खुलते ही उनके होश उड़ गए। तिजोरियों के पल्ले अलग पड़े थे। तिजोरियों से सारा माल गायब था। प्रथम तल से दूसरी मंजिल जाने वाली शटर की दीवार टूटी थी। दूसरी मंजिल की दीवार में सेंध लगी हुई थी। शोरूम के बगल में कासिम मार्केट है।

जिसकी छत उनके शोरूम से जुड़ी है। मार्केट के पीछे महेश साहू का अधगिरा मकान है। चोर मकान की दीवार के सहारे मार्केट की छत पर पहुंचे। छत से शोरूम की दीवार में सेंध लगाई। दुकान में दो छोटी और एक करीब दो क्विंटल वजन की बड़ी तिजोरी रखी थी।

बड़ी तिजोरी का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ था। उसके बाद रॉड का इस्तेमाल कर पल्ले को तोड़ा गया। घटना की सूचना फैलते ही बाजार के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी चोरी की सूचना पर एसपी सतपाल आंतिल, एएसपी राजेश कुमार, सीओ संजय शर्मा, थानाध्यक्ष डीडी सिंह, एसडीएम प्रियंका सिंह, फोरेंसिक टीम, स्वॉट टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। इधर व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर दिया। एसपी ने आश्वासन पर शाम को बाजार खोला गया। शोरूम मालिक नरेश ओमर ने बताया कि 900 ग्राम सोना और 40 किलो चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये नगद तिजोरी तोड़कर चोर चुरा ले गए हैं। यह माल 75 लाख के करीब होगा। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि खुलासे को टीमें गठित की गई है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश होगा। 

सीसीटीवी का डीवीआर ले गए चोर 
शोरूम में कुल 29 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरों ने तीन कैमरे तोड़े हैं। उसके बाद डीवीआर भी उठा ले गए हैं। पुलिस चोरी में किसी परिचित का हाथ होने का अनुमान लगा रही है। एसपी ने शोरूम में तैनात 7 महिला कर्मियों, 8 पुरुष कर्मचारियों से पूछताछ की है। हाजिरी रजिस्टर चेक किया। कई बिंदुओं पर लंबी पड़ताल की गई। इलाकाई लोगों में चर्चा रही कि चोरी माल एक करोड़ से अधिक का रहा होगा। 

नेताओं का लगा जमावड़ा, हुई बयानबाजी 
शोरूम से चोरी की खबर पर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, सपा के पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, जिपं सदस्य जयंती वर्मा, बिंदकी विधायक करण पटेल पहुंचे। पूर्व विधायक बोले कि भाजपा और बसपा कार्यकाल में अपराध होता है। बसपा सरकार के दौरान 2009 दो करोड़ की डकैती पड़ी थी। यही हाल भाजपा में है। मंत्री जैकी बोले कि घटनाओं को पुलिस रोकने और खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed