फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गांजे की खेती की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

गांजे की खेती की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

Tue, 18 Dec 2018 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गांजे की खेती की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
गांजे की खेती की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। गांजे की खेती होने की सूचना पर थाना पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। उसी के घर के पीछे वाले हिस्से में गांजे के हरे पेड़ मिले। जिसे पुलिस टीम ने तोड़कर एकत्र कर तौल कराई तो डेढ़ कुंतल गांजा हुआ। जिसकी बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये है। इसके अलावा घर से एक किलो सूखा गांजा भी बरामद हुआ है।

मंगलवार सीओ इश्तियाक अहमद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष केपी दुबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ स्थित मुन्ना सिंह पटेल पुत्र रामनिहोर के घर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम के गुलाब सोनकर, दीपक यादव व अनिल साहू ने उसे दबोच लिया। इसके बाद घर के एक कमरे से एक किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। छानबीन के दौरान ही घर के आंगन के पीछे एक हिस्से में हरे गांजे की खेती देख पुलिस टीम चौकान्ना हो गई। लगभग ढाई बिस्वा में उगी गंाजे की फसल के पौधे तोड़े गए। तीन घंटे बाद जब सब एकत्र कर तौल कराया तो यह डेढ़ कुंतल निकला। आरोपी को पुलिस बरामद गांजे के साथ पकड़कर थाने ले आई है। बताया गया है कि आरोपी कई साल से यह खेती कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed