फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शराब पीने से मना करने पर फंदे से झूला

शराब पीने से मना करने पर फंदे से झूला

Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने से मना करने पर फंदे से झूला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाफरगंज(फतेहपुर)। शराब के लती युवक ने पिता से विवाद के बाद गुरुवार को फांसी लगाकर जान दे दी। तीन भाइयों में यह ही इकलौता बचा था। इधर, कोहराम के बीच उसकी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

धौरहारा गांव निवासी किशनपाल निषाद का बेटा पिंटू (23) बंगलूरू में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह तीन माह पहले गांव आया था। गांव में कई लोगों से उधार रुपये मांगकर शराब पीता था। इसी बात पर पिता से विवाद हुआ। पिता ने जमकर फटकारा। घर के अंदर वह चीखते चिल्लाते चला गया था। कुछ देर बाद उसकी आवाज न सुनाई देने पर परिजन कोठरी में पहुंचे। कोई आहट न होने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो कोठरी में रस्सी के फंदे से लटकता पाया। फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक मौत हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। तभी उसकी पत्नी नीता को प्रसव पीड़ा चालू हो गई। परिजनों ने नीता को अमौली सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पिंटू के दो और भाई थे। एक भाई ने फांसी लगाकर दस साल पहले जान दे दी थी। दूसरे की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार का इकलौता चिराग पिंटू था। उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी दो बेटियां शानू, खुशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed