{"_id":"5946c95f4f1c1b12698b48ea","slug":"71497811295-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से लाखों रुपये गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से लाखों रुपये गायब
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुरादगंज स्थित सेंट्रल बैंक से एक महिला खाताधारक से दो लाख बाइस हजार तीन सौ बीस रुपये गायब हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मुरादगंज निवासी शिवरानी पत्नी मुन्ना लाल ने तहरीर मेें बताया कि स्थानीय सेंट्रल बैंक में लोन का लिमिट खाता है। 23 मार्च को बेटा रवि बैंक से 50 हजार रुपये निकालने गया तो बैंक से इतने रुपये होने से मना कर दिया गया। बताया कि उसके खाते में केवल 46000 हजार रुपये शेष हैं। जानकारी होने पर महिला व उसके परिजनों ने शाखा प्रबंधक मनीष टिग्गा से शिकायत की।
आरोप है कि प्रबंधक इस पर भड़क गए और कहा कि तुम्हारे बेटे ने 16 अगस्त 2016 को रुपये निकाले हैं। महिला ने बताया कि उस दिन उसका बेटा इटावा जेल में बंद था। पीड़िता की तहरीर पर अजीतमल कोतवाली पुलिस ने ब्रांच मैनेजर शशि मनीष टिग्गा, वर्मा जी व एक अन्य व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
- बैंक मैनेजर सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज