फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंका

लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंका

Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंका
बांगरमऊ। गश्त के दौरान लखनऊ रोड रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस को बाइक के साथ सुनसान स्थान पर खड़े दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस पहुंची तो वह भागने लगे। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों लुटेरे हैं। कन्नौज के रहने वाले दोनों बदमाश लूट के इरादे से यहां खड़े थे।
विज्ञापन


कोतवाली के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह सोमवार रात हमराही सिपाही राजेंद्रकांत के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान लखनऊ रोड रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक खड़ी थी। बाइक के अगल-बगल दो युवक खड़े थे। शक होने पर पुलिस उनके पास जाने लगी। पुलिस को आता देख युवकों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा कुलदीप ने पुलिस बल बुलाकर घेराबंदी की। घेराबंदी में पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों में कन्नौज के सरेहटी थाना क्षेत्र के ठठिया गांव निवासी शाहरुख और उसका साथी दीपूू हैं। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद किया हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों लूट के इरादे से खड़े थे। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

-लूट के इरादे से हरदोई रोड पर सुनसान स्थान पर खड़े थे
-पुलिस ने दौड़ाया तो फायर करते हुए भागने की कोशिश की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed