फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हत्या के मामले में पति-पत्नी को उम्रकैद

हत्या के मामले में पति-पत्नी को उम्रकैद

Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में पति-पत्नी को उम्रकैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया। सत्र न्यायाधीश हसनैन कुरैशी ने थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर में हुई ग्रामीण की हत्या मामले में दंपित को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों को आर्थिक दंड भी लगाया है।

ग्राम शाह आलमपुर निवासी दिलीप कुमार ने फफूंद थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि 26 मई 2012 को दोपहर लगभग 12:30 बजे उसके पिता अशोक कुमार दुबे को किसी ने मोबाइल पर काल किया था। इसके बाद वह सब्जी लेने की बात कहकर फफूंद चले गए। लेकिन शाम तक नहीं लौटे।
विज्ञापन


उनका मोबाइल भी बंद हो गया। खोजबीन के दौरान दूसरे दिन सुबह उनकी बाइक डेरा बंजारन मार्ग पर आम के पेड़ के पास पड़ी पाई गई। थोड़ी ही दूर पर बबूल की झाड़ियों में लाश पड़ी थी। देखने से प्रतीत हुआ कि अशोक कुमार दुबे की खुरपी से वार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासी निवासी अरविंद कुमार व उनकी पत्नी रुबी को गिरफ्तार किया। पुलिस के आरोप पत्र पर सत्र न्यायाधीश हसनैन कुरैशी की कोर्ट में मुकदमा चला।

अभियोजन की ओर से डीजीसी जितेंद्र सिंह तोमर एवं बचाव पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने हत्या के लिए अरविंद कुमार व उसकी पत्नी रुबी को दोषी माना व दोनों को आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपये आर्थिक दंड की भी सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 201 में सात-सात साल के कारावास व दस-दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी।


अरविंद कुमार को आयुध अधिनियम में दो साल के कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। वहीं अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश भी दिया गया है। सजा पाए पति-पत्नी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed