फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   650 kg explosives recovered by police from Scorpio in banda

बांदा में स्कॉर्पियो से 650 किलो विस्फोटक बरामद, चालक समेत तीन फरार

Mon, 21 Oct 2019 09:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला,बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
650 kg explosives recovered by police from Scorpio in banda
विस्फोटक के साथ पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्कार्पियो - फोटो : अमर उजाला
बांदा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सुबह नेशनल हाईवे पर जा रही स्कार्पियो पकड़कर उसमें बोरियों में भरा 650 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया। स्कार्पियो चालक और उस पर सवार दो अन्य वाहन छोड़कर भाग निकले। सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पकड़ी गई स्कार्पियो कबरई (महोबा) के निवासी की बताई गई है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी और एक अन्य उप निरीक्षक अनूप पांडेय कांस्टेबल के साथ गुड मार्निंग पुलिस के गश्त पर निकले थे। सुबह लगभग 6 बजे शहर के क्योटरा चौराहे के पास नेशनल हाईवे महोबा की ओर से आ रही स्कार्पियो दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

उसके शीशों में काली फिल्म चढ़ी थी। पुलिस टीम ने उसे रोका तो चालक रफ्तार तेज कर भागा। पुलिस ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर स्कार्पियो छोड़कर चालक और उस पर सवार दो अन्य लोग भाग निकले। स्कार्पियों में 13 भरी हुई बोरियां मिलीं। हरेक बोरी में 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट था।

क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और कोतवाली इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि स्कार्पियो कबरई निवासी की बताई गई है। उसके विरुद्ध महोबा कोतवाली सहित चरखारी व कबरई थानों में पहले से विस्फोटक अधिनियम की कई रिपोर्ट दर्ज हैं। वह फरार है। चौकी प्रभारी की ओर से तीनों अज्ञात के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed