{"_id":"595937d74f1c1b57548b46ab","slug":"51499019223-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.42 लाख बकाया मांगने पर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.42 लाख बकाया मांगने पर धमकाया
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मंडी समिति की आढ़त पर एक ग्रामीण ने 45 क्विंटल लाहा बेची। लाहा के एक लाख 42 हजार रुपये मांगे तो आढ़ती ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आढ़ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नारायनपुर निवासी चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र रामजीलाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने मंडी समिति में गुरु नारायण शिवहरे की आढ़त पर अपनी 45 क्विंटल लाहा बेची थी। इसका एक लाख 42 हजार रुपया बनता है। आढ़ती ने रुपये बाद में देने की बात कही।
कुछ दिन चंद्रशेखर बाद रुपये मांगे तो आढ़ती ने उससे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आढ़ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।