{"_id":"5e0b256a8ebc3e87b96e27e5","slug":"5-40-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-membership-of-kanpur-club","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर क्लब की सदस्यता का झांसा देकर स्कूल संचालक से ठगे 5.40 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर क्लब की सदस्यता का झांसा देकर स्कूल संचालक से ठगे 5.40 लाख
Tue, 31 Dec 2019 04:19 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर क्लब की सदस्यता दिलाने का झांसा देकर एक स्कूल संचालक से उसके परिचित ने ही 5.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पांडु नगर के अश्वनी कुमार ने तहरीर में बताया है कि रानीघाट (थाना कोहना) निवासी सत्य नारायण राठी उनके पुराने परिचित हैं।

कुछ महीने पहले उन्होंने कानपुर क्लब की सदस्यता दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने दो बार में पांच लाख चालीस हजार रुपये लिए थे। उन्होंने सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी भी दी।
लेकिन क्लब पहुंचने पर पता चला कि सदस्यता शुल्क ही जमा नहीं है। अब रकम वापस मांगने पर जानलेवा धमकी मिल रही है। एसओ कौशल किशोर दीक्षित ने कहा कि पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
लेकिन क्लब पहुंचने पर पता चला कि सदस्यता शुल्क ही जमा नहीं है। अब रकम वापस मांगने पर जानलेवा धमकी मिल रही है। एसओ कौशल किशोर दीक्षित ने कहा कि पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।