फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4 dead in road accident

मातम में बदली बच्चे के मुंडन की खुशी, चार की मौत, 20 की जिंदगी खतरे में

Fri, 07 Oct 2016 10:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
4 dead in road accident
सड़क हादसे में मृत महिलाअाें के गमगीन परिजन अाैर इनसेट में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला, फतेहपुर
फतेहपुर के सुल्तानपुर घाेष गांव की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। गांव के रहने वाले रामप्रताप के बच्चे का मुंडन संस्कार समाराेह हुसैनगंज के खरगपुर राजेश्वर धाम में हाेना था। इसके लिए गांव से बड़ी संख्या में लाेग ट्रैक्टर से एकसाथ निकले थे। लेकिन जैसे ही हुसैनगंज के मवई इलाके में ट्रैक्टर पहुंची, पीछे से सरिया लदे दूसरे ट्रैक्टर ने जाेरदार टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीणाें से भरा ट्रैक्टर पलट गया अाैर माैके पर ही चार महिलाअाें ने दम ताेड़ दिया। हादसा इतना भीषड़ था कि ट्रैक्टर में बैठे बीस अन्य महिलाएं, पुरूष अाैर बच्चे गंभीर रूप से घायल हाे गए। सभी जिंदगी अाैर माैत की जंग ट्रामा सेंटर में लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

इनकी गई जान
हादसे में खागा नक्सरा की रहने वाली संगीता 33, दिलसिया 48, गाेमती देवी 55 अाैर राजरानी 35 की जान चली गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं। इनमें अाधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed