फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   निर्धारित क्षेत्र से अधिक खनन पर दो ठेकेदारों पर रिपोर्ट दर्ज

निर्धारित क्षेत्र से अधिक खनन पर दो ठेकेदारों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
निर्धारित क्षेत्र से अधिक खनन पर दो ठेकेदारों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। साढ़े पांच लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग नवरात्र पर देवी पूजन कर चला गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गैंग अक्सर देवी मंदिरों में पूजन के लिए जाते हैं। इनको घेरने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार डाकू बबुली कोल के साथ डाकू लवलेश कोल व आधा दर्जन साथियों ने रविवार को पहले अष्टमी की पूजा मानिकपुर थानाक्षेत्र निही के जंगल के पास बने देवी मंदिर में की। देर रात को दस्यु उन्मूलन व एंटी डकैती टीम को इसकी भनक लगी तो पूरी फोर्स जंगल पहुंची लेकिन तब तक गैंग भाग चुका था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इसके बाद सोमवार को इसी गैंग ने मारकुंडी थानाक्षेत्र के भवानीखेर जंगल में बने एक देवी मंदिर में नवमी की पूजा की। पुलिस तंत्र को इसकी भी भनक लगी लेकिन यहां भी देर से ही टीम पहुंच पाई। एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत सिंह ने बताया कि बचा गैंग इन दिनों पूजा पाठ ज्यादा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमें लगातार बचे डकैतों को मार गिराने के लिए कांबिंग कर रही है। डकैतों के पास से मुठभेड़ के दौरान मिली सामग्री से भी यह स्पष्ट है कि डकैत देवी उपासक हैं और नवरात्र में इनके मंदिरों तक पहुंचने की संभावना थी। पुलिस ने घेराबंदी की तैयारी भी की थी लेकिन सूचना कुछ देरी से मिलने पर सफलता नहीं मिली।
--------------------------------------------
निर्धारित क्षेत्र से अधिक खनन
पर दो ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज
- डीएम की सात सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट।
खनन क्षेत्र में निर्धारित माप से अधिक का खनन करने का मामला सामने आया है। दो ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई और अन्य को नोटिस जारी किया गया है।
अवैध खनन रोकने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने एसडीएम व तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की सात टीमें गठित की हैं। इन टीमों ने अलग-अलग इलाके में स्वीकृत बालू के क्षेत्रों की जांच कर पांच दिन के अंदर जानकारी एकत्र की। जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी टीमों ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में दी है। इसमें पहाड़िया बुजुर्ग सानी के पट्टेदार मैसर्स त्रिपाठी कांट्रेक्शन के विरुद्ध स्वीकृत क्षेत्र से अधिक में खनन किए जाने के कारण कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कारई गई है। वहीं जनपद बांदा सीमा से लगे हुए क्षेत्र गड़ौली तहसील राजापुर में बांदा के ठेकेदार मैसर्स डी. जियाना ग्रुप के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि अन्य स्थानों पर अवैध खनन कराने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध रिकवरी नोटिस जारी किया जा रहा है। बताया कि जिलाधिकारी बांदा से वहां के पट्टा धारकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed