फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ताला तोड़कर नगदी और जेवर ले गए चोर

ताला तोड़कर नगदी और जेवर ले गए चोर

Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर नगदी और जेवर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर।
कस्बे के सदर बाजार में थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक घर से सोमवार रात चोर ताला तोड़कर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। चोर पिछले हिस्से से घर में घुसे थे। महिला व उसकी बेटी छत पर सोई थीं। सुबह दोनाें नीचे आए तो सामान बिखरा मिला। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

कस्बे की मुख्य बाजार में रामप्यारी का मकान है। उसके दो पुत्र गोपी व अमित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पति प्रभू शंकर सक्सेना की पहले ही निधन हो चुका है। रामप्यारी घर में बेटी पूजा के साथ रहती है। सोमवार रात रामप्यारी बेटी पूजा के साथ छत पर सोई थी। देर रात मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखी सेफ का लॉक खोलकर उसमें रखी नगदी समेत करीब एक लाख की कीमत के जेवर पार कर दिए और एक छोटा बक्सा भी साथ ले गए। सुबह नींद खुलने के बाद रामप्यारी बेटी पूजा के साथ नीचे आई तो कमरे का ताला टूटा और सारा सामान बिखरा मिला। खोजबीन के दौरान छोटा बक्सा मकान के पीछे खेत मेें पड़ा मिला। एसओ गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- ताला तोड़कर नगदी और जेवर ले गए चोर
- रात में महिला बेटी के साथ छत पर सोई थी

फोटो 22: चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती रामप्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed