{"_id":"5a1475094f1c1b9e678bd12b","slug":"21511290121-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छात्रा समेत छह घायल
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सड़क हादसों में बीए की छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए जिन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया है।
पहला हादसा शहर के दिबियापुर रोड स्थित दर्शन महाविद्यालय के पास हुआ। यहां पर विद्यालय से पढ़कर वापस जा रही बिरिया निवासी नेहा पुत्री रामलखन को बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गई। बाइक पर बैठे अजीत सिंह (45) पुत्र परशुराम निवासी रसूलाबाद जिला कानपुर देहात भी घायल हो गए।
दूसरे सड़क हादसे में सौरभ सिंह पुत्र रजत शर्मा निवासी जनेतपुर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य सड़क हादसे में रघुनंदन कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी समरथपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चौथे सड़क हादसे में आवास विकास कालोनी निवासी अंशुल वर्मा (14) पुत्र संतराम व अमित शुक्ला पुत्र मनोज कुमार को ट्यूशन पढ़कर लौटते समय बाइक फिसल गई जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं फफूंद रोड पर बाइक सवार स्वदेश द्विवेदी पुत्र अवधेश द्विवेदी व उनकी मां गुड्डी देवी की बाइक में कार ने टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गए। सड़क हादसों में घायल हुए लोगों ने राहगीरों एवं एंबुलेंस ने जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया है।