{"_id":"59e109ab4f1c1b65548b75e0","slug":"21507920299-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। सहिजनां मोड़ पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक घायल को लखनऊ रेफर किया गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हेलमेट नहीं लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर चोटें आईं थीं।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगावां निवासी बालकराम (46) गांव के ही रमाकांत (30) के साथ बाइक से सब्जी लेने के लिए गुरुवार रात सहिजनां बाजार जा रहा था। सहिजनां मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को पहचान लिया और परिजनों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। एंबुलेंस से बालकराम और रमाकांत को सीएचसी हरपालपुर लाया गया, सिर में चोट लगने के कारण दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में बालकराम को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन रास्ते में ही बालकराम की मौत हो गई। शुक्रवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। बालकराम के परिवार में पत्नी कलावती के अलावा दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।