{"_id":"599b25a84f1c1b79098b47e8","slug":"21503339944-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक का शव केन में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बालक का शव केन में मिला
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में घर के बाहर से लापता हुए छह साल के बच्चे का शव करीब 18 घंटे बाद तीन किलोमीटर दूर केन नदी में मिला। पिता ने चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे महज एक बिस्वा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पिता ने सात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुकुवा खास गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे संतोष निषाद का बेटा अंगद (6) दरवाजे पर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर केन नदी में बालक का शव देख मछुआरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम हाउस पर पिता संतोष निषाद ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को पानी में डुबोकर मारा गया है। इसमें उसके चचेरे भाइयों का हाथ है। खेत की एक बिस्वा जमीन को लेकर उसका अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़ा हो चुका है। तीन महीने पहले उसके घर में आग भी लगा दी गई थी। थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उसने यही तहरीर पुलिस को दी है। अंगद गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। उधर, थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि संतोष की ओर से मिली तहरीर में डूबकर मरने की बात कही गई है। किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। लेकिन अगर अब वह ऐसी कोई तहरीर देता है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाने के बाद जांच की जाएगी और उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।