फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बीएसएफ जवान से जहरखुरानी

बीएसएफ जवान से जहरखुरानी

Fri, 14 Jul 2017 07:30 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान से जहरखुरानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। ड्यूटी से ट्रेन पर घर लौट रहा बीएसएफ का जवान जहरखुरानी का शिकार हो गया। कोच में मौजूद जहरखुरान ने बातें करके उससे दोस्ती की और नशीला पदार्थ मिलाकर बिस्कुट खिला दिया। जवान के बेहोश होने पर जहरखुरान रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गया। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर टीटीई की सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आए जवान के बताए पते पर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी है। वह संभल जिले का निवासी है।

संभल जिले के मऊ थाना क्षेत्र के मझवा गांव निवासी पीतांबर का बेटा नरेश पाल (25) बीएसएफ में नियुक्त है। उसकी तैनाती जंमू के पुंछ राजोरी में बटालियन संख्या 163 में है। उसने घर लौटने के लिए छुट्टी ली थी। गुुरुवार को वह जम्मूतवी एक्सप्रेस से घर के लिए निकला था। शुक्रवार दोपहर हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर टीटीई ने जीआरपी को कोच में बीएसएफ जवान के बेहोशी की हालत में पड़े होनेे की सूचना दी। जीआरपी ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर करीब एक घंटे बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। उसने बताया कि कोच में एक युवक बैठा था। जिससे बातों-बातों में दोस्ती हो गई। युवक ने उसे बिस्कुट खिलाया था। इसके कुछ समय बाद ही वह सो गया था। बताया कि जहरखुरान उसके पर्स में रखे करीब 4500 रुपये, दो मोबाइल व जरूरी कागजात ले गया। एसओ जीआरपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जवान के बताए नंबर पर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। कहा कि इस संबंध में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- बीएसएफ जवान से जहरखुरानी
- संभल जिले का निवासी है बीएसएफ जवान
- ड्यूटी से जम्मूतवी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था
- जहरखुरान ने रुपये व दो मोबाइल पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed