{"_id":"5dde85b68ebc3e54ad7177b8","slug":"2-5-lakh-cheated-in-the-name-of-job-in-excise-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को मंत्री का पीआरओ बता जालसाज ने सिंचाई विभाग के अधिकारी से ठगे ढाई लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद को मंत्री का पीआरओ बता जालसाज ने सिंचाई विभाग के अधिकारी से ठगे ढाई लाख रुपये
Wed, 27 Nov 2019 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में खुद को मंत्री का पीआरओ बता जालसाज ने बेटे को आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने का दावा कर सिंचाई विभाग के डीआरओ पवन कुमार से ढाई लाख रुपये ठग लिए। थाने में सुनवाई न होने पर एडीजी से गुहार लगाई।
इसके बाद रेल बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमन नगर, शाहगंज रोड आगरा निवासी पवन कुमार शर्मा सिंचाई विभाग में मैनपुरी में डीआरओ हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में उनकी तैनाती आगरा में जिलेदार के पद पर थी।

तब ऑफिस के काम से लखनऊ गए थे। विधानसभा में उनकी मुलाकात कानपुर के फेथफुलगंज निवासी तहला अंसारी से हुई। तहला अंसारी ने खुद को एक मंत्री का पीआरओ बताकर उनके बेटे की छह लाख रुपये में आबकारी विभाग में लिपिक के पद नौकरी लगवाने की बात कही।
उन्होंने दो लाख 40 हजार रुपये भी दे दिए। सात साल बीत जाने के बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगी और न ही उनके रुपये वापस हुए।
उन्होंने दो लाख 40 हजार रुपये भी दे दिए। सात साल बीत जाने के बाद भी बेटे की नौकरी नहीं लगी और न ही उनके रुपये वापस हुए।