फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.25 lakhs cheated from women in Kanpur

अमेरिका से पार्सल आया है.. सवा दो लाख भेज दो, महिला से 2.25 लाख रुपये की ठगी

Mon, 24 Feb 2020 09:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
2.25 lakhs cheated from women in Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र में अमेरिका से पार्सल भेजने के लिए कस्टम शुल्क के नाम पर साइबर ठग ने महिला को 2.25 लाख का चूना लगा दिया। नौबस्ता राधाजीपुरम निवासी प्रियंका सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर 13 फरवरी को फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बताया कि उनका पार्सल अमेरिका से आया है। पार्सल लेने के लिए उन्हें भारत देश का कस्टम शुल्क 2.25 लाख रुपये जमा करना होगा। इस पर उन्होंने बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद ठग ने फिर से कॉल कर एक अन्य खाते में दो लाख रुपये और जमा करने को कहा तो उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने बताया कि इसके पहले उनके पति सुशील सिंह के अमेरिका में रहने वाले दोस्त ने एक पार्सल भेजा था। इसी के चलते उन्होंने धोखे में आकर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed