{"_id":"59e10b8d4f1c1bd1538b7508","slug":"191507920781-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने खुद का लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके से पत्नी के न आने पर युवक ने खुद का लगाई आग
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पत्नी के मायके से एक माह बाद भी वापस न आने से आहत पति ने गुरुवार शाम खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचाया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर रात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सुनौआ गांव निवासी रामनरेश का बेटा राजाराम (25) लखनऊ में मजदूरी करता है। दो साल पहले उसने लखनऊ में ही बिहार निवासी हिना से शादी की थी। शादी के बाद से हिना उसके गांव आकर रहने लगी थी। एक सितंबर को हिना उससे कुछ बताए बगैर बिहार चली गई।
तब से लगातार राजाराम फोन पर उसे घर आने को कहता था। रामनरेश ने बताया उसके बाद से राजाराम शराब पीने का आदी हो गया । बुधवार को वह लखनऊ से घर आया था। गुरुवार शाम मां फूलमती व रामनरेश खेत पर मूंगफली की तुराई करने गए थे। शाम 6 बजे के करीब राजाराम ने शराब के नशे में मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा जलाने का प्रयास कि या। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे किसी तरह उसे बचाया। घटना की जानकारी होने पर रामनरेश घर आए।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे बेहोशी हालत में एंबुलेंस की मदद से कोथावां सीएचसी में भर्ती कराया। देर रात हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।