{"_id":"5a1864ba4f1c1ba7668b62d4","slug":"171511548090-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला से बाले और जंजीर लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से बाले और जंजीर लूटी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। इंडियन आयल पुलिस चौकी के आगे वाहन का इंतजार कर रही महिला के बाले व जंजीर बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।
कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी अनीता देवी पत्नी राधेश्याम गुरुवार को रिश्तेदारी में औरैया के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह शुक्रवार शहर के इंडियन आयल तिराहे के पास वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी इटावा की ओर से एक बाइक पर दो बदमाश आए।
महिला के पास बाइक रोकी, झपट्टा मारते हुए बाले व जंजीर लूट ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार बदमाश भाग गए। लूट की घटना होने के बाद महिला रोने लगी। महिला को रोता देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। महिला ने कोतवाली पुलिस को फोन मिलाया पर नंबर न मिलने पर वह पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
पीड़िता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे टकराने का भी प्रयास किया। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से शहरवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।