फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पति से विवाद के बाद लगा ली फांसी

पति से विवाद के बाद लगा ली फांसी

Wed, 06 Mar 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद लगा ली फांसी
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर में पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के खातिर हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कमालगंज थाना के गदनपुर गांव निवासी रूपलाल ने पुत्री जूली (35) की शादी वर्ष 2012 में बढ़पुर निवासी वेदप्रकाश के पुत्र मोनू जाटव के साथ की थी। मोनू मजदूरी करता है। जूली के दो बच्चे हैं। बताते हैं कि बुधवार को जूली और मोनू जाटव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद मोनू घर से चला गया। इससे गुस्साई जूली ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। मोनू जब शाम को लौटकर आया तो कमरे में जूली को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। इस पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जूली को फंदे से उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जूली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर जूली की मां लज्जावती और पिता रूपलाल भी पहुंच गए। शव देख मायके वाले रोने लगे। मायकेवालों ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर छह माह से ससुरालीजन उसकी पुत्री जूली को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या कर दी। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में नोकझोंक होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर दिया। इसके बाद भी मायके वाले हंगामा करते रहे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed