{"_id":"5c630a43bdec2208332045e1","slug":"161549994563-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घेराबंदी करके चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने घेराबंदी करके चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने चार बदमाशों को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है, जबकि दो बदमाश भाग जाने में सफल हो गए। पकड़े गये बदमाशों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अपूरपुरा बंबा पटरी पर मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे क्षेत्र के मार्गों पर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब कोतवाल भोलू सिंह भाटी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक बाइक व कार में सवार एक गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग के दो सदस्य कार और बाइक को सड़क किनारे छोड़ भाग जाने में सफल हो गए। प्रभारी निरीक्षक भाटी ने बताया कि पकडे़ गए चार बदमाशों से एक बाइक व एक कार बरामद हुई है। जिसके कागज मौजूद नहीं है। पकडे़ गये बदमाशों में दो कुख्यात बदमाश हैं। जिसके ऊपर कई संगीन धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी पकड़े गए बदमाशों के नाम नहीं बताए हैं।