फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   22 अमान्य विद्यालयों पर एक-एक लाख का जुर्माना

22 अमान्य विद्यालयों पर एक-एक लाख का जुर्माना

Wed, 12 Jun 2019 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
22 अमान्य विद्यालयों पर एक-एक लाख का जुर्माना
डेरापुर। बीएसए के निर्देश पर मंगलवार को बीईओ ने बगैर मान्यता के चल रहे 22 विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना किया। उन्होंने नोटिस मिलने के एक माह में जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही समय से जुर्माने की राशि न जमा करने पर आरसी जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

ब्लाक के अंतर्गत 22 विद्याल बगैर मान्यता के चल रहे हैं। ब्लाक में ज्ञान स्थलीय अकादमी डेरापुर, बालाजी विद्यालय सरगांव खुर्द, आरबीपीएल पब्लिक स्कूल डेरापुर, ब्राइट एंजेल स्कूल डेरापुर, राम रतन विद्यालय भड़ावल, नेशनल पब्लिक स्कूल मुंगीसापुर, डीपी स्मारक स्कूल कैरामऊ, छत्रपति शिवाजी विद्यालय मुंगीसापुर, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर परौंख, बाल भारती विद्या मंदिर परौंख, सरस्वती शिशु मंदिर इंजुवा रामपुर, कोचिंग सेंटर रेरी, जनता मेमोरियल विद्यालय जिगनिस, आरएस अकादमी गलुवापुर, आरएसकेडी इंटर कालेज कमालपुर, एसएल पब्लिक स्कूल मुर्रा, लाल सिंह चंद्रपाल मेमोरियल स्कूल कपासी, ब्राइट एंजल पब्लिक स्कूल नुनारी, रत्ना शर्मा स्मृति नर्सरी विद्यालय सिठमरा, आरएस अकेडमी अंबियापुर, ज्ञान दायिनी पब्लिक स्कूल नुनारी करीब 22 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बीईओ उदयनारायण कटियार ने चिह्नित कर विद्यालयों को बंद करने का नोटिस जारी किया था पर किसी भी विद्यालय के स्वामियों ने न तो स्कूल बंद किए और न ही नोटिस का जवाब दिया। बीईओ उदयनारायण कटियार ने बताया कि 22 अमान्य विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये बतौर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed