{"_id":"5cd8703ebdec2207186a56e6","slug":"155768844110-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्थर लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर लगने से युवक की मौत
बहनोई के घर आया था मृतक
झगड़ रहे नशेबाजों ने चलाया था पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बहनोई के यहां आए युवक की पत्थर लगने से मौत हो गई। वह लगरथा मंगलपुर का रहने वाला था। रविवार देर रात बहनोई के घर जाकर बैठा ही था कि पास में झगड़ रहे दो नशेबाजों ने पत्थर चला दिया। एक पत्थर उसके सिर में जा लगा। घटना की सूचना पर सीओ व एसओ पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे और छानबीन शुरू की।
मकरंदपुर गांव निवासी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि उसका साला लगरथा मंगलपुर निवासी पप्पू (38) रविवार देर रात घर आया था। वह दरवाजे पर बैठकर पानी पी रहा था तभी पड़ोसी अर्जुन सिंह का नशेबाजी में गांव के मनोज मिश्रा से विवाद हो गया। वह दोनों पत्थर चलाने लगे। एक पत्थर साले पप्पू के सिर में लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख दोनों मौके से खिसक गए। सूचना पर सीओ संदीप सिंह व एसओ वीरपाल सिंह तोमर फोर्स लेकर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी ली। सीओ ने बताया कि नशेबाजी में चले पत्थर लगने से युवक की मौत की बात सामने आ रही। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।