{"_id":"5cc0b9e9bdec225f5727f6ad","slug":"155613444516-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन का इंतजार कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन का इंतजार कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। उत्तरी पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को घटना की सूचना दी। बता दें कि युवक हृदय रोग से पीड़ित था।
क्षेत्र के उत्तरी शिवकुमार कुशवाहा का पुत्र जीत कुमार कुशवाहा (20) हृदय रोग से पीड़ित था। शिव कुमार ने बताया कि उनका पुत्र जीत कुमार बुधवार को सुबह कानपुर से दवा लेने के लिए सुबह 7:30 बजे घर से निकला था। उत्तरी पुलिस चौकी के समीप जीटी रोड किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी बिल्हौर की ओर से कानपुर जा रही रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जीत कुमार परिवार को एकलौता चिराग था। दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली रोडवेज बस मौके से भाग गई। स्थानीय लोगों से रोडवेज का नंबर यूपी 77 यूएन 1391 बताया है, जानकारी की जा रही है।