{"_id":"5c6efdcebdec2273771f3e6b","slug":"15507779094-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी के घर से नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा व्यवसायी के घर से नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिवली। कस्बा निवासी दवा व्यवसायी के सूने घर से चोर दरवाजों की कुंडी काटकर साढ़े तीन लाख रुपये नकद व जेवरात चोरी कर ले गए। दवा व्यवसायी परिवार समेत घूमने गए थे वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस को तहरीर दी है।
शिवली के गांधी नगर निवासी सुनील मिश्रा का बस अड्डे पर मेडिकल स्टोर है। चार दिनों पहले दवा व्यवसायी परिवार के साथ जयपुर, प्रयागराज घूमने गए थे। घर में बाहर से ताला बंद कर गए थे। गुरुवार की सुबह वह वापस आए तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला।
चोर छत के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और अंदर कमरों की कुंडी तोड़ कर सामान खंगाला। दवा व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखी साढ़े तीन लाख की नकदी व सोने की चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, चांदी की पायल आदि जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
दवा व्यवसायी के घर से नकदी, जेवर चोरी
परिवार के साथ प्रयागराज व जयपुर घूमने गए थे
फ ोटो संख्या-21 एकेबीपी-5 चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान