फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बंधक बना दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

बंधक बना दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

Thu, 14 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बंधक बना दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र की महिला ने घर में खींचकर कुछ लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा है। जानमाल की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया है। उधर, प्रभारी एसओ का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि 6 फरवरी 2019 को वह अपने देवर के साथ बाजार जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में आरोपी मिले और उसे व उसके देवर को पकड़ लिया। आरोपियों ने देवर के चाकू लगा दिया और उसे घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर पीड़िता के पति मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों के सहयोग से कमरे का दरवाजा खुलवाया। इस पर आरोपियों ने महिला के हाथ से जेवर वाला झोला छीन लिया और तमंचा लहराते हुए जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी वह आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इससे बेखौफ आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने थाना मऊदरवाजा पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में प्रभारी एसओ डीसी कुमार ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। शाम तक एसओ अवकाश से लौट आएंगे। उन्हें जानकारी होगी।

बंधक बना दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

आरोपियों ने देवर को चाकू के बल पर बैठाए रखा
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को भेजा प्रार्थना पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed