फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जिला जजी के तत्कालीन केंद्रीय नाजिर पर 19 लाख रूपये गबन करने की रिपोर्ट दर्ज

जिला जजी के तत्कालीन केंद्रीय नाजिर पर 19 लाख रूपये गबन करने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला जजी के तत्कालीन केंद्रीय नाजिर पर 19 लाख रूपये गबन करने की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला जजी के पूर्व नाजिर ने सरकारी कागजात से हेराफेरी कर और फर्जी कागजात बना करीब 19 लाख 22 हजार रुपये का गबन कर लिया। यह पैसा पूर्व नाजिर ने अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के नाम से भुगतान करा लिया। मामला खुलने पर वर्तमान नाजिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैै।

दीवानी न्यायालय के नाजिर चंद्रशेखर शुक्ला ने गबन के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले 30 अक्टूबर 2017 तक इस पद पर शहर के बनारसी दास मोहल्ला निवासी शिवगणेश कार्यरत थे। मोटर वाहन दुर्घटना बीमा से संबंधित याचिका के क्लेम की राशि संबंधित बीमा कंपनी की ओर से कोर्ट के खाते में भेजी जाती है। इस पैसे का नाजिर ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर अपनी पत्नी सुमन देवी, रिश्तेदार शैलेंद्र व शिवकुमार के नाम चेक जारी कर दिया। ये तीनों चेकें 19 जुलाई 2017 से लेकर 30 अक्टूबर 2017 के बीच जारी की गई है। रुपये भुगतान के संबंध में बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से संपर्क किया गया तो फर्जी हस्ताक्षर से चेकें जारी होने की जानकारी मिली। चंद्रशेखर शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने गबन, कूटनीतिक दस्तावेज तैयार करने, षड़यंत्र करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। खाते में किसके लिए पैसा आया था और कैसे दूसरे के नाम जारी कर दिया गया, इसका खुलासा जांच के बाद होगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


- जिला जजी के नाजिर ने किए 19 लाख का गबन
- तत्कालीन केंद्रीय नाजिर सहित पांच पर रिपोर्ट
- चार नामजद व एक अज्ञात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed