{"_id":"596284054f1c1b14598b460c","slug":"14996286071-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से कार सवार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक की टक्कर से कार सवार जख्मी
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर रसधान हिम्मतपुर गांव के पास रविवार को मैजिक व कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना मेें कार चालक जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सतना, मध्यप्रदेश निवासी हरिहर वाजपेयी (30) ने बताया कि वह वैष्णो देवी के दर्शन कर सिकंदरा से कानपुर की ओर जा रहा था। रसधान, हिम्मतपुर गांव के सामने ट्रक ओवरटेक करने में विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी मैक्जिमो कार से टकरा गई। बेहोश होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रसधान चौकी इंचार्ज तारबाबू ने बताया कि सीएचसी सिकंदरा में घायल कर इलाज कराया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मैजिक की टक्कर से कार सवार जख्मी