{"_id":"5935a16a4f1c1bc11e8b45ad","slug":"14966869681-orai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी की मौत के मामले में चालक से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी की मौत के मामले में चालक से पूछताछ
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालपी (जालौन)।
जोल्हूपुर में अचेत मिले युवक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने शताब्दी बस के चालक से पूछताछ की है। मृतक के परिजनों ने मामले के खुलासे की मांग की है।
रविवार को जोल्हूपुर हाईवे पर पुलिस को एक अचेत युवक मिला था इलाज के लिए सीएचसी लाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त रफीक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी थाना बिंदकी जिला फतेहपुर के रूप में हुई थी।
उसकी जेब से मिले शताब्दी बस के टिकट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बस के चालक से पूछताछ की। चालक के मुताबिक उसने जोल्हुपुर में सवारियां तो उतरी थीं, लेकिन उक्त युवक के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। मृतक की जेब से बड़ौदा से कानपुर का टिकट मिला है। मृतक बिंदकी का रहने वाला था। ऐसे में मृतक जोल्हुपुर में कैसे उतर गया।
विज्ञापन
बिंदकी जाने का रास्ता कानपुर या भोगनीपुर से है। यदि मृतक की हालत बिगड़ गई थी तो बस के स्टाफ ने उसे जोल्हुपुर में क्यों उतार दिया। यह सवाल अभी भी बना हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है की अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण भी युवक की मौत का कारण भी अभी नहीं पता चल सका है।
-रविवार को जोल्हूपुर में मिला था अचेत
-पुलिस अब तक नहीं देख पाई पीएम रिपोर्ट