{"_id":"5cc749febdec22070970e682","slug":"141556564478-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना में भाजपा विधायक को घेरा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भरथना में भाजपा विधायक को घेरा, फायरिंग
विज्ञापन
इटावा। भरथना के नगला गुदे गांव में सोमवार को फर्जी मतदान और बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की सूचना पर पहुंची भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया को बूथ के पहले भीड़ ने घेर लिया और घरों से डंडे निकाल लाए। सुरक्षा गार्ड के पोजीशन लेने पर हमलावर खेतों की ओर भागे। विधायक की सूचना पर भाजपाइयों के अलावा सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद विधायक वहां से निकल गईं।
नगला गुदे गांव में मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय में बनाया गया था। इस बूथ पर रजनेश सिंह यादव उर्फ रिंकू भाजपा के एजेंट थे। उन्होंने करीब साढ़े पांच बजे भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया को मोबाइल पर फर्जी मतदान और बूथ पर कब्जा करने की तैयारी की शिकायत दी। विधायक शाम छह बजे के करीब भाजपा जिला अध्यक्ष शिव महेश दुबे के साथ पोलिंग बूथ पर जा रही थीं। पोलिंग बूथ के पहले सड़क किनारे करीब 30-35 लोग खड़े थे। विधायक का आरोप है कि गाड़ी का गेट खोलते ही लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ लोग घरों डंडे निकाल लाए और भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। सुरक्षागार्ड के पोजीशन लेते ही हमलावर खेतों की ओर भाग गए। उन्होंने एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के अलावा पार्टी वरिष्ठ नेताओं को सूचना दी। खबर मिलने पर गुदे गांव के भाजपाइयों के अलावा भरथना नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। करीब आधे घंटे बाद सीओ बैजनाथ, कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए और विधायक व ग्रामीणों से जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि विधायक के साथ वहां कुछ भी नहीं हुआ है। फिर भी अगर वह शिकायत देती हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।