फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सैंफई थाने में पथराव के मामले में 40 के खिलाफ रिपोर्ट

सैंफई थाने में पथराव के मामले में 40 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सैंफई थाने में पथराव के मामले में 40 के खिलाफ रिपोर्ट
इटावा। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव शनिवार को सैंफई थाने में धरने पर बैठे थे, उसके बाद कुछ उपद्रवी लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित करने में लगी है। इस पथराव में एक होमगार्ड व एक सिपाही घायल हुआ था।
विज्ञापन


चौबिया थाने की जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचने व सरकारी काम में बाधा डालने की दर्ज दर्ज की गई है। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। घटना के दूसरे दिन रविवार को सैंफई में चौराहे के आसपास दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


मालूम हो कि वाहन चेकिंग के दौरान कभी हेलमेट तो कभी किसी बहाने से सैंफई पुलिस के उत्पीड़न की शिकायतों पर शनिवार को पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सैंफई थाने में धरना दिया था। उनके साथ उनके पुत्र पीसीएफ चेयरमैन भी धरने में शामिल हुए थे। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद शिवपाल सिंह चले गए। शिवपाल के जाते ही वहां मौजूद भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों ने थाने पर पथराव कर दिया। अचानक थाने पर पथराव को लेकर पुलिस बचाव की मुद्रा में दिखी। उपद्रवियों ने थाना चौबिया की सरकारी जीप तोड़ डाली।

पथराव के दौरान पुलिस कर्मचारियाें ने इधर उधर छिपकर जान बचाई। पथराव में चौबिया थाने का चालक अमीर सिंह व होमगार्ड कृपाल सिंह घायल हो गए थे। पथराव के बाद एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव और सीओ सैंफई कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस व पीएसी ने कई ग्रुपों में बंटकर उपद्रवियों को बल प्रयोग कर खदेड़ा।

पुलिस ने जब लाठियां भांजनी शुरू की तो उपद्रवियों के पैर उखड़ गए। उसके बाद पथराव करने वाले भाग निकले। पथराव में थाने में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

इस संबंध में उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने 40 लोगों के खिलाफ शराब पीकर पथराव करने, जिससे चालक अमीर सिंह व होम गार्ड के घायल होने, सरकारी जीप को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।


एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

-शांति भंग के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को भेजा जेल
-शिवपाल के धरने के बाद उपद्रवियों ने चलाए थे पत्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed