{"_id":"42222cf80b85b9be77dec1effec986cc","slug":"13-lakh-loot-in-two-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो घरों में धावा बोलकर 13 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में धावा बोलकर 13 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा और बिराहिनपुर गांव में गत सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने सैनिक व सेवानिवृत्त सैनिक के घर को निशाना बनाकर 13 लाखों रुपए का माल पार कर दिया।
दोनों घटनाओं में बदमाश कमरों की कुंडी बाहर से बंदकर भागें हैं। एक ही गिरोह के माध्यम से दोनों वारदातों को अंजाम दिए जाने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है।
सरवनखेड़ा गांव निवासी शिवबली सिंह का बड़ा पुत्र दिलीप उर्फ दीपू सेना में जवान है। दूसरा पुत्र विपिन सिंह बीएसएफ में है। बीते 10 फरवरी को दोनों भाई छुट्टी पर आए थे।
विज्ञापन
रात्रि 2 बजे अज्ञात बदमाश घर के पीछे से चढ़कर अंदर घुस आए और कमरों के अंदर सो रहे भाईयों को बाहर से कुंडी लगा बंदकर दिया।
इसके बाद फौजी दिलीप सिंह के मुताबिक बदमाश उनके घर से 10 अंगूठी, 4 कंगन, 4 हार, 6 जोड़ी पायल, 3 चेन,
4 कान के बाले, माला दो व 90 हजार रुपए नगद समेत करीब 13 लाख रुपए की संपत्ति ले गए हैं। उधर, भागते समय बदमाशों की आहट पर उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह बंद मिला। बदमाश भाग निकले थे।
दूसरी घटना बिरहसंहपुर गांव में सेवानिवृत्त सैनिक देशराज के घर में घटी। अज्ञात बदमाशों ने बगल में बन रहे निर्माणाधीन दीवार के सहारे घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को कमरों के अंदर बंद कर दिया।
बदमाश जंजीर, झुमकी, बेसर, मंगलसूत्र समेत करीब 11 हजार रुपए नगद आदि पार कर ले गए। एक ही रात में घटी दो घटनाओं की जानकारी पर पामां चौकी इंचार्ज अशोक यादव व थाना प्रभारी रामसिंह यादव ने मौके पर जाकर पड़ताल की।
इस बावत थानाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कुछ तथ्य हाथ लगे हैं।