फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 मिनट के भीतर दो बाइक सवारों को लूटा

20 मिनट के भीतर दो बाइक सवारों को लूटा

Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
20 मिनट के भीतर दो बाइक सवारों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन। डकोर थाना क्षेत्र के कहटा-जैसारी मार्ग पर बुधवार को बदमाशों ने करीब बीस मिनट के भीतर दो बाइक सवारों को लूट लिया। एक ग्रामीण को पीटकर नगदी और बाइक लूटी। फिर थोड़ी दूरी पर एक बाइक सवार को पीटकर रुपये लूट लिए। पुलिस ने घेराबंदी कर लूटी गई बाइक को लावारिस हालत में बरामद किया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ितों के मुताबिक छह बदमाशों ने वारदात की है।

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार निवासी मलखान राजपूत पुत्र वीरेंद्र राजपूत मंगलवार की देर रात बाइक से अपने गांव जा रहा था। वह जैसे ही डकोर से कहटा-जैसारी कला मार्ग पर पहुंचा, तभी ग्राम जैसारी कला के पास उसे कुछ बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने मलखान के साथ मारपीट कर दी और उसकी जेब में पड़े चार हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली।
विज्ञापन


वहां से निकलने के करीब बीस मिनट बाद उन्हीं बदमाशों ने कुछ दूरी पर ही बाइक से आ रहे ग्राम सिकरी निवासी परमानंद और प्रकाश को रोक लिया। बदमाशों के रुपये मांगे। विरोध करने पर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परमानंद की जेब में पड़े एक हजार रुपये लूटकर भाग गए। परमानंद ने फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए निकली। पुलिस ने ग्राम जैसारी के पहले झाड़ियों में पड़ी मलखान की लूटी हुई बाइक बरामद कर ली।


थानाध्यक्ष का कहना है कि मलखान व परमानंद के अनुसार छह बदमाश थे। उनके में दो तमंचा लिए हुए थे और वह दो बाइकों पर सवार थे। उनकी तलाश की जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed