{"_id":"597e20d24f1c1b07348b46bb","slug":"11501438162-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो खोखों में आग लगने से एक लाख का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो खोखों में आग लगने से एक लाख का सामान राख
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे रखे दो खोखों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दोनों खोखों में रखा लगभग एक लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
शनिवार की देर रात जालौन चौराहे के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे देवर-भाभी के रखे दो खोखों में अचानक आग लग गई। उक्त खोखों से सटे रखे आर्य नगर मोहल्ला निवासी समशुल पुत्र बंदे हसन के खोखे में भी थोड़ी आग लग गई थी। इसी बीच वहां मौजूद सिपाहियों ने फायरब्रिगेड को आग की सूचना दी। साथ ही दुकान मालिकों को भी आग लगने की जानकारी दी।
जानकारी पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पानी डालकर बुझाया। आग में दोनों खोखा मालिकों का लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में पीड़ित खोखा संचालक मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सुनीता देवी पत्नी राजेश कुमार पाल व ब्रजेश कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ितों ने बताया कि जालौन चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे टट्टर लगाकर चाय, मसाला व परचून की दुकान किए थे।
विज्ञापन
रात लगभग 12 बजे किसी ने उनके खोखों में आग लगा दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।