फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला डॉक्टर की कार रोक हमला

महिला डॉक्टर की कार रोक हमला

Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
महिला डॉक्टर की कार रोक हमला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद (कानपुर देहात) । घर से सीएचसी लौट रही महिला डॉक्टर की कार रोककर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। चाकू चालक के हाथ में लगा। डॉक्टर ने ज्वाइंट डायरेक्टर, एक महिला चिकित्सक व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रसूलाबाद सीएचसी में तैनात महिला डॉक्टर स्वप्निल सिंह गुरुवार को ऑपरेशन से दो प्रसव करने के बाद बच्चों के पास घर झींझक चली गई थीं। वहां से देर रात कार से सीएचसी लौट रहीं थीं। कार सत्येंद्र कुमार निवासी शाहपुर चला रहा था। रात करीब 10:15 बजे दशहरा गांव और कोल्ड स्टोर के बीच काली बाइक से आए बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। चालक सत्येंद्र ने खिड़की का शीश नीचे कर बदमाशों ने कार रुकवाने का कारण पूछा।
विज्ञापन


इसी बीच एक बदमाश ने चालक पर चाकू से हमला कर दिया। बांह में चाकू लगने के बावजूद चालक ने कार भगाई और लेकर रसूलाबाद कोतवाली पहुंच गया। खबर लगने पर सीएचसी का स्टाफ भी कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने चालक का सीएचसी में इलाज कराया। डॉक्टर स्वप्निल सिंह ने ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ करण सिंह, सीएचसी रसूलाबाद में तैनात रहीं डॉ. रेखा सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ साजिश रचने व हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि डॉ रेखा व स्वप्निल के बीच पहले से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डॉक्टर की कार रोक हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed