फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चाय पीने के बाद तीन बेहोश

चाय पीने के बाद तीन बेहोश

Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
चाय पीने के बाद तीन बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा में चाय पीने के बाद होटल मालिक समेत चार लोग बेहोश हो गए। उनकी हालत जहरखुरानी के शिकार की तरह हो गई। तीन को जिला अस्पताल व होटल मालिक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके में पहले चार ट्रक चालक बेहोशी की हालत में मिल चुके हैं।


बंधवा तिराहे पर सियाराम का चाय का होटल है। होटल मालिक ने भोर पहर चाय बनाई। इसी दौरान होटल में महाखेड़ा गांव के अजय अवस्थी, ट्रैक्टर चालक नित्यानंद और गोरखपुर जिले के पहलगंज मझगवां निवासी ट्रक चालक वकील व उसका खलासी राहुल पहुंचे। राहुल को छोड़कर सभी ने चाय पी। इसके बाद बारी-बारी से बेहोश हो गए। उनकी हालत बिगडने लगी। अजय, नित्यानंद और वकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल ने बताया कि उसने चाय नहीं पी थी। चाय में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिससे लोग बेहोश हो गए। एक पखवारे के भीतर चार ट्रक चालक पहले बेहोश मिल चुके हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुमताज खान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। होटल मालिक की संलिप्तता होती तो वह क्यों बेहोश होता?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed