{"_id":"59442de94f1c1b08438b456a","slug":"111497640425-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से 90 हजार चुराए, धमकी देकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से 90 हजार चुराए, धमकी देकर भागे
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर में चोर एक मकान का ताला तोड़कर घुस गए और कमरे में रखे 90 हजार रुपये चोरी कर लिए। आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए। परिजनों के जागते ही चोर भाग निकले। गृहस्वामी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी है।
पीड़ित महिपाल सिंह पुत्र सोनेलाल ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसी बीच गांव के राहुल, कुलदीप और गोपाल ताला तोड़कर घुस आए। कमरे में रखे 90 हजार रुपये चोरी कर लिए।
खटपट की आवाज से उनकी नींद टूटी। कमरे में गए तो उन्होंने चोरी करने वालों को पहचान लिया। इस पर तीनों धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।