फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कोतवाली में छात्रा ने शोहदे को पीटा

कोतवाली में छात्रा ने शोहदे को पीटा

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में छात्रा ने शोहदे को पीटा
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के पलरिया मोहल्ले के पास दिनदहाड़े छेड़छाड़ करने पर तीन शोहदों में से एक को भीड़ और दो छात्राओं ने जिंदगी भर न भूलने वाला सबक दिया। पहले भीड़ शोहदे की पिटाई की फिर कोतवाली में छात्राओं ने उसको लात-घूसों से धून डाला। पुलिस ने किसी तरह बीच में आकर उसको बचाया।
विज्ञापन


एक संस्थान में ट्रेनिंग करने वाली दोनों छात्राएं सोमवार को पलरिया से घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक पर सवार तीन शोहदों ने उन पर फब्तियां कस दीं। इसके बाद एक छात्रा को टक्कर भी मार दी। टक्कर लगते ही छात्रा गिर पड़ी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो एक शोहदे ने उसे तमाचा जड़ दिया। इस पर छात्राएं आगबबूला होकर उनसे भिड़ गईं। छात्राओं के तेवर देख दो शोहदे आनन-फानन बाइक लेकर मौके से भाग निकले, जबकि एक को दोनों छात्राओं ने पकड़ लिया। यह सब देख आसपास के दुकानदार और राहगीर जुट गए। इन सबकी भीड़ ने शोहदे पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच छात्राओं के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। कोतवाली पहुंचते ही छात्राओं ने शोहदे को लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। यह देख पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया। छात्राओं ने बताया कि शोहदों ने बाइक से उनको टक्कर मार दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोहदे ने पुलिस को अपना नाम रोहित शाक्य बताया है। कोतवाल राजेेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed